नगर पंचायत बम्हनीडीह के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क अभियान तेज, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं शामिल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान जांजगीर-चांपा चंद्रशेखर बरेठ

बम्महनीडीह नगर पंचायत बम्हनीडीह के आगामी चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस जनसंपर्क अभियान में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय गुरु खुशवंत साहेब एवं सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े विशेष रूप से शामिल हुईं।जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों एवं नेताओं को क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आमजन में भाजपा के प्रति सकारात्मक माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत बम्हनीडीह के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति देने के उद्देश्य से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प क्षेत्रवासियों में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि “ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार” के माध्यम से नगर विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। पेयजल, सड़क, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को मजबूती प्रदान की जाएगी। भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी निरंतर प्रतिबद्ध है।इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चंद्रा, सत्यलता आनंद मिरी, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा, मोहन कुमारी साहू, मंडल अध्यक्ष आशीष तिवारी, भाजपा पदाधिकारीगण, अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment