भीषण गर्मी तप तपाती धूप में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संभाली शीतल जल सेवा, राहगीरों को पिलाया ठंडा पानी और शरबत

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। भीषण गर्मी और 44 डिग्री से अधिक तापमान के बीच ग्राम पंचायत चांदपुर के उमरिया पुरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर नन्हे-मुन्ने बच्चों की सेवा भावना लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है। छोटे-छोटे बच्चों ने शीतल जल सेवा की जिम्मेदारी संभालते हुए राहगीरों और वाहन चालकों को ठंडा पानी एवं शरबत पिलाकर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। यह सेवा कार्य जिला पंचायत सदस्य रेशमा कुशवाह एवं समाजसेवी देशराज कुशवाह के सहयोग से शुरू किया गया है। हालांकि इस पहल का सबसे भावुक और आकर्षक पहलू बच्चों की सक्रिय भागीदारी है, जो तपती धूप में पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। सेवा स्थल पर लगाए गए अस्थायी टेंट के नीचे मटकों, घड़ों और ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई है। बच्चों की टीम बारी-बारी से जिम्मेदारी निभा रही है। कुछ बच्चे पानी भरने का कार्य संभाल रहे हैं तो कुछ शरबत तैयार कर राहगीरों तक पहुंचा रहे हैं। जैसे ही कोई यात्री वहां रुकता है, बच्चे मुस्कुराते हुए ठंडा पानी ले लीजिए” कहकर उनका स्वागत करते हैं।
राहगीरों और वाहन चालकों ने बच्चों की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की। कई लोगों ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में सेवा और संस्कार की यह भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है। गांव के अन्य लोग भी इस पुनीत कार्य से प्रेरित होकर सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। कोई पानी की व्यवस्था कर रहा है तो कोई शरबत उपलब्ध करा रहा है। पूरे क्षेत्र में यह शीतल जल सेवा केंद्र चर्चा का विषय बना हुआ है। भीषण गर्मी के इस दौर में बच्चों की यह पहल न केवल राहगीरों को राहत पहुंचा रही है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश भी दे रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत