विधायक संदीप साहू ने पलारी खाद सोसाइटी का किया औचक निरीक्षण

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। विधायक संदीप साहू ने किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए पलारी स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी समिति खाद सोसाइटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसाइटी में खाद और उन्नत बीजों के भंडारण तथा वितरण व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। संदीप साहू ने समिति के प्रबंधकों और उपस्थित अधिकारियों से वर्तमान स्टॉक की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खरीफ सीजन के दौरान किसी भी किसान को खाद या बीज के लिए परेशान न होना पड़े। किसानों को समय पर और बिना किसी असुविधा के खाद उपलब्ध कराना शासन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां मौजूद ग्रामीण किसानों से भी सीधा संवाद किया उन्होंने किसानों से पूछा कि क्या उन्हें खाद लेने में किसी तरह की दिक्कत या किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और बिचौलियों या कालाबाजारी करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है उन्होंने आगे कहा की किसान हमारे अन्नदाता हैं और उनके हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा सोसायटियों में खाद-बीज का पर्याप्त स्टॉक बना रहना चाहिए ताकि धान बुआई के समय किसानों को भटकना न पड़े इस अवसर पर विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि सहकारी समिति के कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान भाई उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment