केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी, एमपीआरडीसी, आरटीओ विभाग, टोल प्लाजा प्रबंधन, संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के साथ जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया था।
निरीक्षण के दौरान सातरुंडा चौराहा, रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा एवं बड़ौदा फंटा सहित विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में यातायात पुलिस रतलाम द्वारा टोल कंपनी एवं एमपीआरडीसी के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार कार्य लगातार करवाए जा रहे हैं। दुर्घटना संभावित एवं चिन्हित स्थानों पर वाहन चालकों को सतर्क करने हेतु चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं, ताकि वाहन चालक पूर्व से सावधान होकर नियंत्रित गति से वाहन चला सकें।
इसके साथ ही हॉट स्पॉट क्षेत्रों में रात्रिकालीन दृश्यता बढ़ाने, संकेतक व्यवस्था सुधारने एवं सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी बनाने की कार्रवाई भी निरंतर जारी है। यातायात पुलिस द्वारा संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराया जा रहा है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







