ककवन बाजार में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, ग्राम प्रधान और सचिव पर लापरवाही के आरोप

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता
बिल्हौर
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

ककवन बाजार में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराता जा रहा है। बाजार क्षेत्र में लगे सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं और एक भी नल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। पानी की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में दूर-दूर तक पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी हैंडपंप केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण आम जनता गर्मी में पानी के लिए भटकने को मजबूर है।
बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और कामकाज के लिए आते हैं, लेकिन पानी जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। वहीं खराब नालियां और गंदगी बाजार की हालत को और बदतर बना रही हैं।
स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल सही कराया जाए और ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत