दीवान सिंह सिकरवार/दैनिक केसरिया हिंदुस्तान समाचार पत्र
आगरा श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के हित लाभ की शासन प्रशासन प्रभावी योजना का लाभ मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है श्रम विभाग आगरा इसमें कोई मदद नहीं कर रहा है श्रम विभाग मजदूरों को दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूत कर रहा है क्योंकि कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत आवेदिका विमला देवी पत्नी जोगिंदर सिंह निवासी गमरी आगरा ने अपनी दो पुत्रियौ का आवेदन श्रम विभाग के पोर्टल पर दिनांक 27/01/2024 को ऑनलाइन कराया था जिसका आवेदन नंबर D166248500,D16624501 है इन आवेदनों पर श्रम परिवर्तन अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने 30/08/2025 को श्रीमती विमला देवी द्वारा अंकित मोबाइल नंबर 9368 284116 पर उनके पति जोगेंद्र सिंह से वार्ता हुई उनके द्वारा बताया गया कि वह स्वयं एक जूते कारखाने में काम करते हैं मगर उनकी पत्नी श्रीमती विमला देवी घरेलू महिला है उनके द्वारा कोई अन्य कार्य नहीं किया जाता ऐसी स्थिति में आवेदन व पंजीकरण निरस्त करने की अनुशंसा की जाती है
*स्पष्टीकरण* जबकि विमला देवी के पति जोगेंद्र सिंह की मृत्यु 12/08/2023 को हो चुकी है जिसका मृत्यु प्रमाण पत्र साक्ष्य है और विमला देवी 2019 से लगातार आज तक मनरेगा में कार्य करती है और आवेदिका विमला देवी पर किसी भी अधिकारी से कोई वार्ता नहीं हुई अधिकारी ने झूठी व मनगढ़ंत कहानी बनकर आवेदिका के आवेदन पर आख्या प्रस्तुत की गई थी
जिसकी शिकायत आवेदिका ने श्रम विभाग आगरा, जिलाधिकारी आगरा, लेवर कमिश्नर उत्तर प्रदेश कानपुर, उत्तर प्रदेश भवन एव सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड लखनऊ में भी कई बार कर चुकी है
इसी प्रकार शशि देवी पत्नी मनोज कुमार निवासी अभयपुरा आगरा ने दिनांक 01/01/2024 को श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कराया था जिसका आवेदन संख्या D166248427,D166248428 है
इस आवेदन पर भी श्रम परिवर्तन अधिकारी ने संजय कुमार शुक्ला ने 30/08/2025 को आवेदिका श्रीमती शशि देवी के द्वारा आवेदन में अंकित मोबाइल नंबर बेहतर 7248862683 पर वार्ता की गई जिसमें उनके पति श्री मनोज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि वह स्वयं मजदूरी के रूप में कार्य करते हैं परंतु उनकी पत्नी श्रीमती शशि देवी किसी भी कारखाने दुकान निर्माण संबंधित कार्य नहीं करती है और आवेदिका का आवेदन निरस्त कर दिया गया
स्पष्टीकरण जबकि आवेदिका काफी समय से मनरेगा में कार्य करने जाती है जिसका प्रपत्र साक्ष्य है
इसी प्रकार बनवारी पुत्र तेज सिंह नारीपुरा आगरा में अपनी पुत्री का आवेदन 01/05/2025 को कराया था जिसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा 28/06/ 2025 को आवेदक निर्माण श्रमिक है परंतु आवेदक द्वारा अपनी बैंक खाते की केवाईसी नहीं कराई गई अटैक केवाईसी पूर्ण होने के कारण निरस्त किए जाने की अनुशंसा की जाती है
स्पष्टीकरण जबकि श्रमिक द्वारा 24 /06/2025 को अपने खाते की ई केवाईसी कर ली गई थी जिसका बैंक द्वारा प्रपत्र साक्ष्य है
शिकायत करने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी कहते हैं कि आप कहीं पर भी शिकायत कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा क्योंकि मेरा शासन प्रशासन व मुख्यमंत्री से संपर्क है
इसी प्रकार मातृत्व शिशु एवं बालिका योजना के अंतर्गत भूपेंद्र सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी मिर्जापुर आगरा ने अपनी पुत्री का आवेदन दिनांक 21 /03 /2022 को श्रम विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन कराया था
इस आवेदन पर श्रम परिवर्तन अधिकारी ने दिनांक 15 /04/ 2022 को श्रमिक द्वारा संलग्न किए गए अभिलेख अपूर्ण गलत हैं
*स्पष्टीकरण* जबकि श्रमिक ने कई बार अपने सभी दस्तावेज श्रम विभाग आगरा में जमा कराए थे और कई बार श्रम विभाग, जिलाधिकारी महोदय आगरा, लेबर कमिश्नर उत्तर प्रदेश कानपुर, में कई बार शिकायत की थी
कुछ दिनों बाद श्रमिक को श्रम विभाग बुलाकर अवगत कराया की आपका आवेदन स्वीकृत है और भुगतान से संबंधित कार्रवाई भी पूर्ण की जा चुकी है किंतु ऑनलाइन पोर्टल पर श्रम पर्वत अधिकारी के स्तर से त्रुटिपूर्ण निरस्त की आख्या लग गई है और श्रमिक से बैंक की पासबुक एंट्री करा कर अकाउंटेंट विवेक शर्मा ने ली थी
ऐसे काफी मजदूर हैं जो की जानकारी के अभाव में मजदूर श्रम विभाग के दर-दर की ठोकरे खाता है लेकिन श्रम विभाग आगरा की अधिकारी मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं
इन मजदूरों की समस्याओं को देखते हुए *राकेश कुमार राजपूत* जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन आगरा ने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड BOCW लखनऊ के सचिव *श्रीमती पूजा यादव*( IAS) से मुलाकात करके पीड़ित मजदूरों की जायज समस्याओं एवं उनके सामने आ रही परेशानियों को गंभीरता से लिया और अस्वस्थ किया कि जल्द निवारण कराया जाएगा राकेश कुमार राजपूत ने बताया कि आगरा का पीड़ित मजदूर बहुत आकर्षित है जिले की शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मजदूरों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाना अत्यंत आवश्यक है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







