केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस ने बुधवार देर शाम पंचायत भवन जगोटी में जगोटी, बरखेड़ी बाजार, महूडी के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास कार्यों व समस्याओं को लेकर एक घंटे तक चर्चा की। गांवों में पेयजल आपूर्ति, सड़क मार्ग को लेकर विधायक बोस ने पीएचई एसडीओ सुषमा सिरोले, प्रधानमंत्री सड़क योजना के गुप्ता व लोनिवि के अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सरपंच राहुल मुकाती, गोपाल सिंह डाबी बरखेड़ी, अनंत शर्मा, रजनीश तिवारी, विक्रमसिंह महूडी, पुरूषोत्तम शर्मा, राहुल चौधरी, भरत मालवीय, नंदकिशोर बरखेड़ी, धनसिंह बापू, रवि जायसवाल, प्रहलाद ढुंडाले, शैलेंद्र सिंह डोडिया, मोहनलाल हेड़ा,सुभाष चौहान सितलैश्वर मालवीय, महेश पांचाल, गोपाल कासरोटिया, संदीप आंजना, सुनील पटेल, रणछोड़ पटेल , किशन डोरिया, कन्हैयालाल वाघेला महूडी आदि ने सुझाव रखे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







