विकासखंड में चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार बैरसिया
बैरसिया, भोपाल | राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन, स्वास्थ्य विभाग एवं The Nudge Institute द्वारा संचालित *इंसाइट कार्यक्रम* के अंतर्गत आज बैरसिया विकासखंड में चश्मा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेसबायोपिया (निकट दृष्टि संबंधी समस्या) से प्रभावित लोगों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरसिया विधायक माननीय Vishnu Khatri जी रहे। उन्होंने हितग्राहियों को चश्मे वितरित किए तथा इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की दृष्टि सुधारने एवं उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत बैरसिया विकासखंड में कुल **7260 लोगों की प्रेसबायोपिया स्क्रीनिंग** की गई, जिनमें से **5871 हितग्राहियों को चश्मों का वितरण किया जाना है।** कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आज **423 चश्मों का वितरण** किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं द नज संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत