प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं गोल्ड मेडल पाकर खिल उठा चेहरा, श्री परेड जैन मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह, 17 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन शाखा अंबाह द्वारा मंगलवार रात्रि को श्री परेड जैन मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य छुल्लक रत्न 105 श्री विगुण सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रारंभ से पहले भगवान महावीर स्वामी के तस्वीर के मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
समारोह में 17 प्रतिभाशाली बच्चों एवं उनके पालकों का माला, दुपट्टा, शील्ड, मेडल और मिठाई देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अंजली जिनेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष अंबाह उपस्थित रहीं। साथ ही रवि भदौरिया एसडीओपी अंबाह, वीरेश कुशवाह नगर निरीक्षक, महेश चंद जैन (एमपीईबी) तथा नरेश चंद जैन गुरुजी विशेष रूप से मौजूद रहे। छुलक श्री 105 विगुण सागर महाराज जी ने कहा कि इन सम्मानों से छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ता है और वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक मेहनत करते हैं। अंजली जैन नगर पालिका अध्यक्ष जैन ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य न केवल मेधावी छात्रों का मनोबल बढ़ाना है, बल्कि अन्य छात्रों को भी अच्छी शिक्षा और प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। एसडीओपी रवि भदौरिया ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करने का उद्देश्य बच्चों का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
अंबाह टीआई बीरेश कुशवाह ने कहा कि इन छात्र-छात्राओं की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों से समाज और क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल होता है। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अंत में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारीगण ने अतिथियों का सम्मानित किया गया, रात्रि कालीन गस्त करके शहर को सुरक्षा प्रदान करने वाले साथी का पुलिस प्रशासन ने किया सम्मानित किया
आभार व्यक्त अंतरराष्ट्रीय वैश्य मंच संचालन अजय जैन पत्रकार, बीरेंद्र जैन गोठ बाले ने किया। आभार व्यक्त अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी ने किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई