तावडू 20 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान।
तावडू पुलिस ने सूचना के आधार पर एक मामले में उदघोषित चल रहे आरोपी को शहर के पटौदी चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार शहीद पुत्र निसार निवासी वार्ड नंबर-4 तावडू, फैमिली कोर्ट नूंह में चल रहे मामले अफसाना बनाम शहीद में लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा था। अदालत के कई बार नोटिस और आदेश जारी करने के बावजूद आरोपी फरार चल रहा था। जिसके चलते फैमिली कोर्ट नूंह ने दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आरोपी को उदघोषित घोषित कर दिया था। जिसके बाद से ही तावडू शहर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार तावडू शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने थाना प्रभारी नरेश कुमार के दिशा निर्देशनुसार व सूचना के आधार पर आरोपी शहीद को शहर के पटौदी चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।शहर थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि अदालत के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







