अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, देवसर वृत्त से भारी मात्रा में मदिरा जप्त

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ निरंतर मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 18 मई 2026 को वृत्त-देवसर के अंतर्गत मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों में त्वरित दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान टीम ने ग्राम पचौर निवासी आरोपिया सविता गुप्ता पति दीपचंद्र गुप्ता, ग्राम बड़ोखर निवासी पुष्पा गुप्ता पति प्रमोद गुप्ता और ग्राम बाघाडीह निवासी रामरक्षा साहू पिता मुलई साहू के रिहायशी मकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 22 पाव गोवा व्हिस्की, 04 पाव एम.डी. व्हिस्की, 24 पाव देसी मदिरा प्लेन, 15 पाव देसी मदिरा मसाला, 48 नग केन और 01 बोतल बीयर बरामद की गई। आबकारी टीम द्वारा जप्त की गई इस कुल 36.35 बल्क लीटर अवैध मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 13,931 रुपये आंका गया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
इस छापामार कार्यवाही में देवसर वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक श्री रामनरेश साहू, श्री अमरपाल सिंह, सुश्री संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक श्री प्रकाश मिश्रा मुख्य रूप से शामिल रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment