केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
पान बिहार जल जीवन मिशन योजना के जवाबदारों के ढीले रवैया के कारण नगर में अभी तक सभी जगह पाइपलाइन डालने का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन डालकर नल कनेक्शन दिए तो वह पानी का इंतजार कर रहे और कहीं अभी तक पाइपलाइन डालकर नल कनेक्शन नहीं दिए गए और ना ही अभी नहीं पेयजल लाइन के पाइपों का जॉइंट किया गया जहां कनेक्शन दिए भी है तो वहां भी नलियां अभी से ही टूटने लगी उनके लिए भी ठीये है नहीं बनाए गए ऐसे ही छोड़ दी ग्रामीण के घरों के आगे
नवीन नल कनेक्शन और अधूरी नल जल योजना की पाइपलाइन का कार्य आखिर कब तक होगा पूरा
जबकि नगर में बनकर तैयार हो चुकी है नई पानी की टंकी और सबवेल पंप
वही गांव में नल कनेक्शन और पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले ठेकेदारों के ढीले रवैया के कारण अभी तक गांव में पूरी जगह पाइपलाइन नहीं डाल सकी और कई जगह जॉइंट नहीं हो पाए जिससे पूरे नगर में एक साथ जल सप्लाई किया जा सके शासन ने हर घर नालों द्वारा पानी पहुंचाने के लिए करोड़ अरबो रुपए खर्च किए लेकिन जवाबदारों के ढीले रवैया के कारण अभी तक नगर में नई पेयजल टंकी से पेयजल सप्लाई चालू नहीं हो सकी नगर में कई वर्ष पुरानी पाइपलाइन और नल जल योजना के द्वारा पानी सप्लाई किया जा रहा है जो काफी अपर्याप्त है टंकी छोटी होने के कारण अभी पूरे नगर में पर्याप्त जल सप्लाई व्यवस्था नहीं हो पाती है ग्रामीणों का कहना है शीघ्र नल जल योजना के जवाबदारों द्वारा ईस और ध्यान देकर अधूरी पाइपलाइन का कार्य पूर्ण करा कर नल जल योजना में बनी पेयजल टंकी से सप्लाई चालू हो तो हर घर नालों द्वारा पानी पहुंच सकेगा
गांव में एक पुरानी टंकी है जिससे जल सप्लाई किया जाता है जिससे आधे गांव में ही पानी सप्लाई हो पता है आधे गांव में अभी पेयजल की व्यवस्था नहीं है निजी बोरवेल से कम चलाता है जल जीवन मिशन योजना में नई टंकी बन चुकी है लेकिन ठेकेदार द्वारा गांव में कुछ जगह नल कनेक्शन देना और पाइपलाइन डालने का कार्य अधूरा है जो पूरा हो तो गांव के सभी लोगों को पानी मिल सकेगा
उपसरपंच मदनलाल काशी
शासन पेय जल योजना पर लाखों करोड़ों खर्च कर रही है तो फिर गांव की गरीब जनता को इसका लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा डेड साल से पाइप लाइन डालने का काम ही पूरा नहीं कर पाए जिसके कारण गांव के कुछ विकास कार्य भी रख रहे हैं जल्द नल जल योजना का काम पूरा हो तो ग्रामीणों को शासन की योजना का लाभ मिले और हर घर शुद्ध पेयजल सप्लाई हो सके
ग्रामीण
गणेश लश्करी
हमारे गली में भी पाईप लाईन डाली नल कनेक्शन नहीं दिए पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है
कमल यादव
पाइपलाइन डाल दी गई है वह नल कनेक्शन भी दे दिया गया है लेकिन अभी तक पानी नहीं चालू किया गया है करीब 1 वर्ष पाइपलाइन डाली गई थी हमारे वार्ड में हमारे वर्ल्ड में पानी की समस्या है दूसरों के बोरवेल से काम चलाते हैं
बलाई मोहल्ला क्षेत्र
शिवनारायण मालवीय
शासन की बहुत ही महत्वपूर्ण हर घर नल द्वारा पानी देने की योजना ठेकेदारों के लापरवाही के कारण पूर्ण नहीं हो पा रही है गांव में सभी को नलों द्वारा पानी मिल सके इस उद्देश्य से पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है पूर्व में ठेकेदार द्वारा आधा काम कर बचा कार्य नहीं पूरा करने के कारण समस्या है अगर शीघ्र ही बचा हुआ पाइपलाइन डालने का कार्य पूरा हो तो हर घर वालों द्वारा पानी पहुंचने लगेगा गांव में पानी की टंकी भी बंन कर तैयार हो चुकी है सिर्फ नल कनेक्शन और पाइपलाइन जोड़ने का कार्य अधूरा है
जनपद सदस्य प्रतिनिधि मेहरबान सोलंकी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







