नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के कारण चोरी की घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ

नागरिकों ने किया राज्य मंत्री पटेल का आभार व्यक्त

बरेली। नगर के नागरिकों द्वारा क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित की है । विधायक पटेल विधानसभा में आम जनता और कार्यकर्ताओं से अपने पारिवारिक माहौल में ही मुलाकात करते हैं। लेकिन रविवार 10 मई को नागरिकों के द्वारा आभार व्यक्त करने के दौरान लोगों के द्वारा इस बात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही थी कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए वर्षों से नगर के चौक चौराहा पर सीसीटीवी कैमरे होना चाहिए। लेकिन हर बार यह मांग सिर्फ मांग ही रह जाती थी। लेकिन इस संबंध में जब मंत्री पटेल को जानकारी लगी तो उन्होंने तत्काल लगभग 10 लाख रुपए की राशि विधायक निधि से उपलब्ध कराकर जनता की वर्षों पुरानी मांग एवं नगर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की दिशा में यह निर्णय लिया। नगर में सीसीटीवी कैमरे लगने के साथ ही विगत दिनों होने वाली बड़ी चार चोरियों का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी किये जाने वाले सोने चांदी के आभूषण और नगद राशि चोरों से बरामद की है।
इस संबंध में विधायक पटेल का कहना है नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता है एवं जल्द ही उदयपुरा और देवरी मे भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । वहीं उन्होंने कहा कि नागरिकों के माध्यम से नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर विद्युत व्यवस्था की भी मांग की गई थी जिसका कार्य वर्तमान में चल रहा है उन्होंने कहा कि कोटपार ओवर ब्रिज से सलैया ओवर ब्रिज तक हाईवे पर विद्युत पोल खड़े हो चुके हैं जिनमें लाइट लग चुकी है जल्द ही यह मार्ग भी दूधिया रोशनी से जगमग होगा|

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment