कलेक्टर ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, अधिकांश आवेदन मौके पर ही निराकृत

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जनसुनवाई में 154 आवेदन प्राप्त हुए, 89 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण हुआ कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदकों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकांश आवेदनों का निराकरण कराया है। कलेक्ट्रेट के भूतल स्थित सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कुल 154 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। कलेक्टर ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही 88 आवेदनों का निराकरण कराया। शेष लंबित आवेदनों पर निर्धारित समय सीमा में निराकरण के निर्देश उपस्थित विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है। जिनमें शमशाबाद तहसील के ग्राम सांगुल निवासी श्रीमती मथरी बाई पत्नी कैलाश द्वारा अपनी भूमि का सीमांकन करवाने संबंधी आवेदन दिया। इस मामले में मौके पर ही वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े खंड स्तरीय अधिकारियों को प्रकरण का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विदिशा नगरीय क्षेत्र के हरिपुरा निवासी श्री बद्री प्रसाद ने सोलर पैनल लगवाने के बावजूद भी बिजली बिल अत्यधिक आने संबंधी शिकायत की। जिसके निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्राम गंगवाड़ा निवासी श्रीमती सावित्रीबाई ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए आजीविका हेतु मदद दिलाने तथा पट्टे की जमीन दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। विदिशा के मोहनगिरी क्षेत्र निवासी श्री मोहन प्रसाद ने गैस एजेंसी से गैस की टंकी प्राप्त होने में आ रही समस्या से अवगत कराया। विदिशा के काछी मोहल्ला निवासी श्री शिब्बू मालवीय ने गरीबी रेखा का राशन कार्ड निरस्त हो जाने संबंधी आवेदन दिया। शमशाबाद तहसील के ग्राम रतवा निवासी बलदेव सिंह ने अपनी जमीन को कंप्यूटर पर ऑनलाइन दर्ज करवाने संबंधी आवेदन दिया। विदिशा तहसील के ग्राम सुनपुरा निवासी श्री विनोद यादव ने अपनी आर्थिक तंगी व गरीबी और अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवाने हेतु जनसुनवाई में आवेदन दिया है के अलावा अन्य आवेदकों ने भी अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने एक-एक आवेदक की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही इन समस्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया है।
जनसुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदकों की स्वास्थ्य जांच की पहल भी की गई थी जहां आवेदकों की जांच उपरांत उन्हें जरूरी दवाओं का निशुल्क वितरण भी किया गया है। इसके अलावा आधार अपडेट और आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की सुविधा भी जनसुनवाई में उपलब्ध कराई जाती है।
इस दौरान जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री निकिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री नितिन जैन, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई