कष्ट भंजन देव हनुमान मंदिर बालाजी धाम मे बालिका संस्कार महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

धार से पाटीदार की रिपोर्ट।

शांतिप्रियदास जी महाराज ने कहा कि दुर्गुणो को त्याग कर सतगुणो की ओर ध्यान देना चाहिए।
मनावर (निप्र) :मनावर से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री कष्टभंजन देवं हनुमान मंदिर बालाजी धाम दाहोद खण्डवा बडौदा हाईवे स्टेट मार्ग में शनिवार रात्रि को बालिका संस्कार उत्सव आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं, महिलाएं एवं समाजजन उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा।
शास्त्री स्वामी शांतिप्रियदास ने कहा कि संस्कार उत्सव का अर्थ अपने दुर्गुणों को छोड़कर सद्गुणों को अपनाना है। आज समाज संसाधनों से तो परिपूर्ण हो गया है, लेकिन संस्कारों से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में संस्कारों की कमी दिखाई देने लगी है, जिसका विपरीत असर नई पीढ़ी पर पड़ रहा है। इसके लिए केवल आज की पीढ़ी दोषी नहीं है, बल्कि पालकों की भी जिम्मेदारी है। हम – अपने परिवार और बच्चों को कितना समय दे रहे हैं, यह आत्ममंथन का विषय है। बच्चों के जीवन, उनकी गतिविधियों और उनके मित्रों के बारे में माता-पिता को जानकारी होना जरूरी है।
संस्कार उत्सव
श्री कष्टभंज़न देवे हनुमान मंदिर बालाजी धाम में बालिका संस्कार उत्सव का आयोजन किया गया। सौजन्यः आयोजक
स्वामी शांतिप्रियदास ने कहा कि आज की बेटियां शिक्षा के लिए बाहर जा रही हैं और आधुनिक परिवेश में नई चीजों से प्रभावित होती हैं। ऐसे समय में परिवार और समाज का

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment