जिला कांग्रेस कमेटी में भूपेंद्र सिंह तोमर बने सचिव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जताई खुशी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रिपोर्टर योगेंद्र तोमर

पोरसा। जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर द्वारा संगठन विस्तार को लेकर पोरसा निवासी भूपेंद्र सिंह तोमर को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद पोरसा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा नागाजी महाराज मंदिर पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
जानकारी के अनुसार प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। नियुक्ति के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने भूपेंद्र सिंह तोमर का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों एवं निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना संगठन को मजबूत करने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
खुशी व्यक्त करने वालों में राजपाल सिंह तोमर, प्रवीण सिंह तोमर मंसूरपुरा, संजीव जैन, राहुल सिंह तोमर धौरा, महावीर जैन, विकास कटारे, महेश शिवहरे, अरविंद हिंडोलिया एवं बृजकिशोर सखवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत