केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
पुलिस ने महज चार दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 1 लाख 61 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है। मामले का खुलासा रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने किया। 5 मई को ग्राम चामझर निवासी पप्पू पिता केलसिंह अनारे अपनी पत्नी के साथ रिंगनोद आया था। यहां उसने चांदी गिरवी रखकर 2 लाख 70 हजार रुपए प्राप्त किए थे। वापस गांव लौटते समय टांडा रोड स्थित वन चौकी के समीप बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दंपती को गिराकर नगदी से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर तथा एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव और रिंगनोद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाबसिंह भयड़िया के नेतृत्व में पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया।पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी एवं वैज्ञानिक आधार पर जांच करते हुए कई अहम सुराग जुटाए। 9 मई को मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी गोकुल पिता हरिसिंह निवासी नयापुरा भीलखेड़ी और मुकाम पिता धनसिंह निवासी कालीदेवी थाना टांडा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दौरान बदमाश दो अलग-अलग टोलियों में मौके पर पहुंचे थे और घेराबंदी कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद लूटी गई रकम का आपस में बंटवारा कर लिया गया था।गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, 1 लाख 1 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। जब्त मश्रुका की कुल कीमत 1 लाख 61 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। इनमें लोकेश डावर, सन्नी डावर, राजेश डावर और नन्नु डावर शामिल हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल कुमार जाधव, रिंगनोद चौकी प्रभारी गुलाबसिंह भयड़िया, जितेंद्र नरवरिया, आरक्षक राहुल मंडलोई, दिनेश सोलंकी सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम की भूमिका रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







