(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
एटा। जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उप जिलाधिकारी जलेसर पीयूष रावत के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
SDM जलेसर को मिली सूचना के आधार पर जलेसर-अवागढ़ मार्ग स्थित ग्राम भजनपुरा मजरा अवागढ़ के समीप तथा जलेसर-एटा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध रूप से चल रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान तीन ट्रक पकड़े गए, जिन्हें मंडी समिति जलेसर एवं थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
जब्त किए गए वाहनों के नंबर हैं:· यूपी 83 डीटी 0245· यूपी 83 डीटी 5585· यूपी 75 बीटी 2638
तीनों वाहन ओवरलोड पाए गए। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग एवं परिवहन नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से अभियान चलाकर ऐसे मामलों में कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का यह अभियान जारी रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







