एकलव्य क्रिकेट अकादमी की काव्या वर्मा का चयन मध्य प्रदेश कैंप के लिए हुआ

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। शहर की एकलव्य क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी काव्या वर्मा का चयन मध्य प्रदेश अंडर-15 गर्ल्स कैंप के लिए हुआ है। उनका चयन प्रदेशभर से चुनी गई 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में किया गया है। यह कैंप 10 मई से 16 मई तक मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जहां खिलाड़ियों को चंद्रकांत पंडित के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश के 10 संभागों से लगभग 450 बालिकाओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया था, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें सीहोर की एकलव्य क्रिकेट अकादमी से काव्या वर्मा का चयन होना शहर और अकादमी के लिए गर्व का विषय है।
काव्या वर्मा की इस उपलब्धि में अकादमी के कोच अतुल कुशवाह, गौरव पिचौनिया, मयंक जैन एवं चेतन मेवाड़ा के मार्गदर्शन और मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। काव्या अब इस कैंप में क्रिकेट की बारीकियां सीखेंगी और अपने खेल को और निखारेंगी।
इस खुशी के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदेश राय, सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा एवं एकलव्य क्रिकेट अकादमी के संचालक जगदीश कुशवाह, मनोज दीक्षित मामा ने हर्ष व्यक्त करते हुए काव्या वर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अकादमी के समस्त खिलाड़ियों ने भी उन्हें बधाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई