नौशाद अहमद कुरेशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को आज साहित्यकार एवं लेखक श्री प्रभात प्रणय द्वारा अपनी गजल संग्रह की कृतियां भेंट की गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा उन्हें गजल संग्रह की कृतियों के लेखन एवं प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर के साहित्यकार एवं लेखक श्री प्रभात प्रणय द्वारा अपनी गजल संग्रह जिदंगी पैरोल पर एवं मुक्तक संग्रह चार-चार में सार की कृतियों का हाल ही में प्रकाशन हुआ है। उक्त दोनो कृतियों की प्रतियां उनके द्वारा आज कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा को भेंट की गई। इसके साथ ही अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय को भी गजल संग्रह की कृतियां भेंट की गई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







