पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सूखी सेवनिया का औचक निरीक्षण, टर्नआउट व पेट्रोलिंग को लेकर निर्देश

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल

भोपाल।।पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पांडे द्वारा दिनांक 05.05.2026 की रात्रि में थाना सूखी सेवनिया का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. नीरज चौरेसिया एवं एसडीओपी बिलखिरिया श्रीमती अन्तिमा समाधिया उपस्थित रहीं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस स्टाफ को साफ-सुथरा टर्नआउट धारण करने, अभिलेखों के विधिवत संधारण, क्षेत्र में प्रभावी पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए साथ ही समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को साइबर अपराध से संबंधित विभिन्न पोर्टलों पर तकनीकी रूप से दक्ष एवं सक्षम बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया
पुलिस अधीक्षक द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सहयोग करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment