नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने पदभार ग्रहण किया

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
कार्यभार संभालने से पूर्व धारेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

धार 06 मई, 2026। धार जिले के नवागत कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज विधिवत अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने जिले के धारेश्वर मंदिर पहुँचकर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने जिले की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जन-कल्याण के लिए मंगल कामना की।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर श्री मीना कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। जहाँ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात कलेक्टर श्री मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों और कार्यालयों का भ्रमण कर अवलोकन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई