रतलाम पुलिस की अवैध हथियारों पर सख्त कार्रवाई

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230

देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित 4 आरोपी की गिरफ्तार टाटा सफारी कार जप्त।
जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थानों चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि उक्त निर्देशों का पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति महू नीमच हाइवे स्थित सरदार पंजाबी ढाबा के सामने एक वाहन में अवैध हथियार के साथ मौजूद है सूचना पर थाना रिंगनोद के अंतर्गत चौकी ढोढर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई घेराबंदी के दौरान एक काले रंग के टाटा सफारी कर क्रमांक MP 09 AJ 0090 को रोककर विधिवत तलाशी ली गई सवार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया
उक्त कार्रवाई में वाहन सहित अवैध हथियार को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 176 बात 2026 धारा 25 , 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया आरोपियों से हथियार के स्रोत एवं अन्य संभावित व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है
गिरफ्तार आरोपी अतुल पिता श्यामलाल राजनोद उम्र 29 वर्ष निवासी इंदौर अभिराज पिता माधव सिंह बघेल उम्र 38 वर्ष निवासी इंदौर राहुल पिताजी नारायण सोलंकी उम्र 31 वर्ष निवासी इंदौर संजय पिता सुरेश मालवीय उम्र 29 वर्ष निवासी इंदौर

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment