दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रेम सिंह कुशवाहा पत्रकार
छात्र – छात्राओं के चहरे पर दिखी खुशी की लहर…
बैरसिया– शासकीय विद्यालयों में दूर-दराज गांवों से शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले छात्र -छात्राओं के लिए शासन द्वारा प्रतिवर्ष निशुल्क साईकिल का वितरण किया जाता है, जिससे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने, विधालय आने-जाने में दिक्कत ना हो! इसी कड़ी में बैरसिया विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक विद्यालय नजीराबाद में मध्यप्रदेश शासन की योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन सोमवार को विद्यालय प्रांगण में किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत भोपाल अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, जनपद सदस्य व सभापति कैलाश अहिरवार, सरपंच नर्वदा प्रसाद अहिरवार, भाजपा मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, भारतीय किसान संघ जिला कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र सक्सेना,शाला प्रभारी छगनलाल
मेहर, जनशिक्षक लक्ष्मण सिंह गुर्जर,जनशिक्षक भारत सिंह अहिरवार, शिक्षिका श्रीमती उषा सक्सेना, शिक्षक राजू श्रीवास्तव, पर्वत सिंह कुशवाह,लोकेन्द्र पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई, तत्पश्चात अपने उद्बोधन में दीपक गुर्जर ने छात्र-छात्राओं को नवीन शैक्षणिक सत्र की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने कहा कि शासन ने आपको निशुल्क साइकिल तो प्रदान करती है परंतु आपकी सुरक्षा आपके हाथों में है जब भी घर से निकले तो साइकिल अपनी साइट पर चलाए और रोड से गुजरने वाले वाहनों का ध्यान रखें और सुरक्षित सफर तय कर रोजाना अपने विद्यालय आएं। वहीं उद्बोधन उपरांत उपस्थित पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण की गई। वहीं साइकिल मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर अलग ही खुशी नजर आई और छात्र-छात्राओं ने शासन प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम के अंत में शाला प्रभारी छगनलाल मेहर व स्टाफ ने समस्त अतिथियों का पुष्पहार एवं साफा बांधकर स्वागत कर आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजू श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान पालकगण, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







