अवैध रुप से मदिरा के साथ 1 आरोपी को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ताज ढाबा के बगल में रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे मार्ग ग्राम बेमता थाना तिल्दा नेवरा के एक पान ठेले से आरोपी सुनील कुमार देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन निवासी सिमगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 नग बोतल बियर, 2 नग बोतल आल सीजन, 2 नग बोतल आरएस , 3 पौवा गोल्डन टच, 2 पौव्वा आरसी, 2 पौव्वा ट्वेंटी ट्वेंटी व्हिस्की, 2 पौवा जिप्सी , 2 पौव्वा फ्रंटलाइन ब्लू, 3 पौव्वा 7 पीएम व्हिस्की
कुल जब्त मात्रा- विदेशी मदिरा व्हिस्की 5.52 बल्क लीटर तथा विदेशी बीयर माल्ट -3.25 बल्क लीटर जब्त किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया
उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा के द्वारा पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment