नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर उपार्जन कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों द्वारा उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामपुर स्थित पवनपुंज वेयर हाउस, चरनाल स्थित मारुतिनंदन वेयरहाउस, महोड़िया स्थित ओम वेयरहाउस, कान्याखेड़ी स्थित पटेल वेयरहाउस, खजूरिया कला स्थित सीताराम वेयरहाउस, मानपुरा स्थित श्री कृष्णा वेयरहाउस, संग्रामपुर वेयरहाउस, पीलूखेड़ी स्थित गायत्री वेयरहाउस और टकीपुर स्थित वेयरहाउस सहित अनेक उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने केंद्रों पर किसानों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, शेड एवं अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की और निर्देश दिए कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही केन्द्रों पर प्रतीक्षारत किसानों की तौल प्रक्रिया को तेज करने के लिए उपार्जन संस्थाओं को टोकन जारी करने तथा तौल कांटों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







