वेयर हाऊस पर किसान हो रहे हैं परेशान, यह हालात सीधे-सीधे मोहन सरकार की नाकामी को कर रहा है उजागर -राजीव गुजराती

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर। सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा के जावर के वेयर हाऊस का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के साथ औचक निरीक्षण किया, जहाँ पर जो हालात देखने को मिले, वो सीधे-सीधे मोहन सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं। जब किसानों के बीच पहुंचे, तो सच्चाई बेहद दर्दनाक थी। किसानों का गेहूं पूरी तरह तैयार है, वेयर हाऊस तक पहुंच चुका है, लेकिन सरकार की अव्यवस्था के कारण तुलाई नहीं हो पा रही है। नतीजा यह है कि किसान 5-7 दिनों से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़े हैं।
₹2000 रोज किराया देकर किसान गेहूं लेकर आते हैं, लेकिन मोहन सरकार की व्यवस्था इतनी कमजोर है कि उनका माल समय पर तौल तक नहीं हो रहा। ऊपर से मौसम खराब—किसान डर में जी रहा है कि कहीं मेहनत की पूरी फसल खराब न हो जाए।
क्या यही है किसान हितैषी सरकार? कांटों की कमी है, प्रबंधन शून्य है, और जिम्मेदार लोग सिर्फ कागजों में व्यवस्था सुधारने के दावे कर रहे हैं। मोहन सरकार को जवाब देना होगा किसानों को 7-7 दिन तक लाइन में क्यों खड़ा रखा जा रहा है? तुलाई के पर्याप्त कांटे क्यों नहीं लगाए गए? किसानों को हो रहे आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
हम मांग करते हैं कि तुरंत अतिरिक्त कांटे लगाए जाएं। तुलाई की प्रक्रिया तेज की जाए। किसानों का माल एक ही दिन में तौला जाए। किसान परेशान है, और सरकार मौन है।
अगर शीघ्र ही व्यवस्था नहीं सुधरी, तो यह आवाज और बुलंद होगी। इस मौके पर सीहोर, आष्टा के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई