(केसरिया हिंदुस्तान तोरन कुमार)
कवर्धा :छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन कवर्धा के तत्वावधान में आयोजित नारद मुनि जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह नगर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पत्रकारों, समाजसेवियों, महिला प्रतिनिधियों, युवा संगठनों के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही
वियो: समारोह का उद्देश्य पत्रकारिता के आद्य प्रेरणास्रोत देवर्षि नारद मुनि को स्मरण करते हुए समाज में निष्पक्ष एवं सजग पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करना था उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे इस अवसर पर पत्रकारों का महिला विभूतियों का सम्मान किया गया
कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने अपने संबोधन में कहा* कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद मुनि को संचार और संवाद का प्रथम प्रतीक माना जाता है, जिनसे आज के पत्रकारों को सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम की *अध्यक्षता कर रहे सुरेश चंद्रवंशी, कृषक कल्याण परिषद कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन ने कहा* कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है, जो हर परिस्थिति में सच को सामने लाने का कार्य करता है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
*विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद* ने नारद मुनि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। वहीं *ईश्वर दुबे, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने* पत्रकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, साहस और निष्पक्ष पत्रकारिता का प्रतीक है।
समारोह में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, समाजसेवी महिलाएं, युवा संगठन, भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पत्रकारिता के प्रति सम्मान और समाज में उसकी उपयोगिता को पुनः स्थापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सोन कुमार सिन्हा प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने की आभार प्रदर्शन यूनियन के संभागीय उपाध्यक्ष
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







