दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी/छिपछिपी
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण सामने आया है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला MCB ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर, छिपछिपी को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
यह प्रमाणन स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता की सेवाओं, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा, बेहतर उपचार एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन का प्रमाण है। NQAS प्रमाणन से यह सुनिश्चित होता है कि केंद्र में आने वाले नागरिकों को अब अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी श्री अवनीश पाण्डेय सहायक नोडल अधिकारी सुश्री लक्ष्मी रजक, ब्लॉक NQAS टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिपचिपी के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस अवसर पर कहा कि जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से NQAS प्रमाणन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को और अधिक मजबूत करेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







