दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा नेवरा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे एक आध्यात्मिक अभियान गृहे गृहे गायत्री यज्ञ तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र में सुबह किया गया।
गायत्री मंदिर नेवरा सहित कई घरों सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यह यज्ञ हवन किया गया।
जिसका उद्देश्य गायत्री मंत्र और यज्ञ की संस्कृति को हर घर तक पहुंचाना है मुख्य रूप से भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों गायत्री और यज्ञ को जन जन तक पहुंचाकर पर्यावरण शुद्धि, मानसिक शांति, और वैचारिक क्रांति लाना है।
यह आयोजन 3 दिन एक ही समय में सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अक्सर विशेष तिथियां जैसे बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ हवन आयोजित किए जाते हैं ।
आज प्रथम दिवस 1 मई को गृहे गृहे गायत्री यज्ञ के तहत यज्ञ हवन पूजन कार्यक्रम किया गया यह कार्यक्रम विश्व स्तरीय गृहे गृहे गायत्री यज्ञ और गायत्री उपासना का आयोजन किया गया। जहां माता गायत्री की विशेष पूजा अर्चना कर यज्ञ हवन किया गया।
आज शुक्रवार तिल्दा नेवरा शहर व क्षेत्र के गायत्री मंदिर सहित कई घरों में एक साथ यह गायत्री यज्ञ हवन पूजन कार्यक्रम किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







