लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या जानने का अवसर है सुशासन तिहार- टंकराम वर्मा

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले में शुक्रवार को जनसमस्या निवारण शिविर प्रारम्भ हुआ। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल कलेक्टर कुलदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने ग्राम रिसदा के हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित शिविर में भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी क़ी छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पहला शिविर का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर जल संरक्षण का शपथ भी दिलाया।इस शिविर में ग्राम रिसदा सहित 18 गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में समस्या मांग और शिकायत के कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 270 का मौक़े पर ही निराकरण किया गया। जिन आवेदनों का निराकरण नहीं हो पाया उसे समय पर निराकृत कर आवेदक को सूचित करने के निर्देश दिये गए। इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियो ने अपने विभाग के कार्यों और संचालित योजनाओं क़ी जानकारी बारी बारी से दी।मौक़े पर ही हितग्राहियों को विभिन्न योजना के तहत सामग्री चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियो को राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियो को आयुष्मान कार्ड व चश्मा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को आवास क़ी चाबी मछली पालन विभाग द्वारा दो-दो हितग्राहियों को महाजाल व आइस बॉक्स उद्यानिक़ी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे,पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट भारत माता वाहिनी को सीटी व छड़ी कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा 10 युवाओं को सम्मान पत्र, 5 टीबी मुक्त गांव के सरपंच को महात्मा गांधी क़ी प्रतिमा समाज कल्याण विभाग द्वारा एक मोटराइज्ड ट्राईसिक,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। यह वह अवसर है जब शासन और प्रशासन गांव में जाकर लोगों क़ी समस्या सुनते हैं और निराकरण करते हैं। शिविर में सभी विभाग के जिला अधिकारी मौजूद हैं किसी भी प्रकार क़ी समस्या होगी तों उसका समाधान यहीं हो जाएगा जिला और लॉक कार्यालय जाने क़ी जरुरत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में विभागीय स्टॉल लगा हैं वहां जाकर अधिकारियो से मिलकर योजना की जानकारी ले सकते हैं। इस शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान अनेक हितग्राहियो को सामग्री चेक का भी वितरण किया गया उन्होंने कहा कि हमारी सुशासन क़ी सरकार लगातर विकास के कार्य कर रही है जिससे प्रदेश में चारों तरफ़ खुशहाली व समृद्धि है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क़ी मंशानुरूप लोगों क़ी समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही करने यह शिविर आयोजित क़ी गई है। उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य समस्याओं का तत्काल निराकरण करना तथा जो शेष होग़ा उसका समय पर निराकरण कर सम्बंधित को सूचना देना है।उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून तक ग्रामीण क्षेत्रों में 30 एवं नगरीय निकायों में 19 स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव ने भी सम्बोधित किया।

हेल्थ कैम्प क़ी सुविधा – शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैम्प भी लगाया गया था जिसमें चिकित्सक सहित नर्स, फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्निशियन क़ी टीम मौजूद थे। इसके साथ ही डिजिटल एक्सरे क़ी भी सुविधा थी। लोगों ने हेल्थ कैम्प में मुफ्त इलाज का लाभ लिया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन भारत स्काउट गाइड के उपाध्यक्ष विजय केशरवानी जनपद सदय पवन वर्मा डीएफओ गणवीर धम्मशील सुनीता वर्मा रवि वर्मा सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल अपर कलेक्टर दीप्ति गौते सहित सरपंच अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई