L.N. Classes के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में रचा सफलता का इतिहास

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अंबाह। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट परिणाम देने वाली संस्था L.N. Classes ने वर्ष 2026 की कक्षा 10 वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त कर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र सुमित ने सामाजिक विज्ञान विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं प्रतिभाशाली छात्रा निशा माहोर ने 99 अंक प्राप्त कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई। छात्रा भूमि त्यागी एवं छात्र अंशु शर्मा ने 98-98 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्र आदित्य तोमर ने हिंदी विषय में 98 अंक प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता से संस्था में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बना हुआ है। संस्था संचालक L.N. Sir ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता का मुख्य कारण नियमित कक्षाएं, अनुशासित अध्ययन, साप्ताहिक टेस्ट, उत्तर लेखन अभ्यास, विशेष रिवीजन क्लास एवं अनुभवी मार्गदर्शन रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रही है।
संस्था द्वारा विद्यार्थियों को समय-समय पर मोटिवेशन क्लास, डाउट क्लियरिंग सेशन एवं परीक्षा की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पाते हैं।
इस शानदार परिणाम पर अभिभावकों ने भी संस्था के शिक्षकों एवं प्रबंधन की सराहना की। सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का फूल-मालाओं एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई