आधी रात घर में घुसे बदमाश, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रिपोर्टर योगेंद्र तोमर

मुरैना जिले की पोरसा तहसील के रामचंद्र का पूरा गांव में हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपत्ति को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया और लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर फरार हो गए।
पीड़ित माता प्रसाद सखवार ने बताया कि घटना के समय वे अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। देर रात बदमाश दीवार तोड़ कर अंदर घुस आए और सीधे कमरे में पहुंचकर दोनों को काबू में कर लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया, जिससे वे पूरी तरह असहाय हो गए।
इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी और अन्य जगहों को खंगालते हुए सोने-चांदी के जेवरात और करीब लाखो रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के दौरान बदमाश बेखौफ होकर घर में काफी देर तक मौजूद रहे, जिससे उनकी हिम्मत और पुलिस का डर न होने की बात सामने आती है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह घटना साफ संकेत देती है कि ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि ऐसी वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई