-डॉ सुनीता गुप्ता
देपालपुर जिला इंदौर-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित जल संगोष्ठी, वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन प्रस्फुटन ग्राम बेगन्दा में किया गया। जिसमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की टास्क मैनेजर डॉक्टर सुनीता गुप्ता, इंदौर संभाग समन्वयक अमित शाह, ग्राम पंचायत बेगन्दा के सरपंच सुभाष पटेल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के द्वारा देपालपुर विकासखंड में किये जा रहे। कार्य की संक्षिप्त जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक सुरेशचंद्र यादव ने दी। जल संगोष्ठी में अपनी बात रखते हुए संभाग समन्वयक अमित शाह ने कहा कि जन अभियान परिषद का प्रयास है। कि सामान्य जन को जागरूक करके जल बचाने हेतु लोगों को आगे लाना। टास्क मैनेजर डॉ सुनीता गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन पर संपूर्ण प्रदेश में 19 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक इस वृहद अभियान का शुभारंभ किया है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश अनुसार प्रदेश में जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां नवांकुर संस्थाएं, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता तथा ग्रामीण जनों के सहयोग से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके निमित्त स्थानीय स्तर पर जन जागरूकता हेतु बहुत सी गतिविधियां संचालित हो रही है। जिसमें तालाब, नदी, घाटों की सफाई एवं श्रमदान,वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन, प्रभात फेरिया,जल मंदिर का शुभारंभ किया। एवं ग्राम चौपाल के माध्यमों से लोगों को जल के प्रति जागरूक करना एवं जल के प्रति गंभीरता रखना। क्योंकि पानी बचाया जा सकता है। बनाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम संगोष्ठी हुई। फिर वृक्ष पूजन, जल स्रोत पूजन में तालाब का पूजन एवं श्रमदान किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियां,नवांकुर संस्थाए,छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामसिंह चौधरी, देवसिंह पटेल, देवनारायण पटेल तथा ग्रामीण जनों ने भागीदारी की इस अवसर पर नवांकुर संस्था से पप्पू परमार,शांतिलाल पाटीदार, प्रहलाद चौधरी, मनमोहन गेहलोद मेंटर गोविंद चौहान, तथा प्रस्फुटन समिति से विजय परमार देपालपुर, विजय चौधरी गोकुलपुर, लोकेंद्र चौहान चिकलोंदा एवं ग्राम के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सुरेश सोलंकी ने माना कार्यक्रम का संचालन मेंटर भूरालाल छाड़िया ने किया। यह जानकारी सुरेशचंद्र यादव विकासखण्ड समन्वयक ने दी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







