विद्युत संकट: पलेरा में 121% बढ़ा बिजली का लोड, अब ‘स्पेशल-7’ टीमें पकड़ेंगी बिजली चोर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पलेरा से संवाददाता अटल यादव पत्रकार

अवैध हीटर और ओवरलोडिंग के कारण जल रही हैं केबलें, विभाग ने शुरू किया सघन चेकिंग अभियान
पलेरा ।। अंचल में जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ रही है, वैसे-वैसे बिजली की मांग ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी के कारण विद्युत लाइनों पर दबाव इस कदर बढ़ गया है कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 121 प्रतिशत अतिरिक्त भार दर्ज किया गया है। बढ़ते लोड के कारण जगह-जगह एलटी लाइन की केबलें जलने की शिकायतें आ रही हैं, जिससे आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने सात टीमें गठित की हैं, जो शहर के विभिन्न वार्डों में मोर्चा संभालेंगी।
इन मोहल्लों पर रहेगी पैनी नजर
विभाग द्वारा गठित 07 टीमें पलेरा शहर के सघन रिहायशी इलाकों में घर-घर जाकर जांच करेंगी। इनमें मुख्य रूप से राजपूत कॉलोनी, इमाम चौक, जैन कॉलोनी, पुराना थाना क्षेत्र, चूड़ी बाजार, नारदगंज मोहल्ला, जतारा रोड, बेडरी एवं नौगांव रोड शामिल हैं। इन क्षेत्रों में ओवरलोड और बिजली चोरी की शिकायतों के आधार पर सख्त कार्यवाही की रणनीति बनाई गई है।
हीटर बना बड़ी मुसीबत
विद्युत विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लाइनों के ट्रिप होने और केबल जलने के पीछे सबसे बड़ा कारण बिजली पर चलने वाले खाना बनाने के हीटर हैं। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे हीटर का उपयोग न करें, ताकि विद्युत तंत्र पर अचानक पड़ने वाले भार को कम किया जा सके।
इनका कहना है: “तापमान बढ़ने से लोड में 121% की वृद्धि हुई है। उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तायुक्त बिजली देने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। चोरी और क्षमता से अधिक बिजली का उपयोग करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।”
लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, सहायक अभियंता, विद्युत विभाग पलेरा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment