शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर
मीरजापुर 28 अप्रैल।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने भिस्कुरी स्थित ई0वी0एम/वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक (बाह्य) निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने सफाई एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने तैनात सुरक्षा कमिर्यो को निर्देशित करते हुये कहा कि ई0वी0एम0 एवं वी0वी0 पैट को सुरक्षित वातावरण में रखा जाये। निरीक्षण के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अषोक त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी से गिरीश दूबे, अपना दल एस से हेमंत बिन्द व संतोष विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी रवि सोनकर, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से छोटे खान, जिला उपाध्यक्ष बासपा से सद्दाम राइन, आम पार्टी से मनबोध दूबे उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







