इंजीनियर का नक्शा सचिव का स्टे और सरपंच का राज गोरखपुर में फिर शुरू हुआ अनियमितताओं का रियाज

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी मीडिया प्रभारी

जनता का गुस्सा दफ्तर में ताला आखिर कब खुलेगा गोरखपुर के भ्रष्टाचार का प्याला
बरघाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोरखपुर एक बार फिर सुर्खियों में है कुछ महीने पहले ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने पंचायत दफ्तर पर ताला जड़ दिया आरोप था कि गांव के विकास कार्यों में खुलेआम अनियमितताएं हो रही हैं और जनता के पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा ग्रामीणों ने सरपंच सचिव और इंजीनियर पर मिलीभगत के आरोप लगाए थे मामला बढ़ने पर जांच के आदेश भी दिए गए लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक जांच टीम का गठन नहीं हो पाया है सूत्रों के अनुसार जिस सचिव का तबादला किया गया था वह भी स्टे ऑर्डर लेकर दोबारा उसी पंचायत में सक्रिय हो गया इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं अब ग्रामीण पूछ रहे हैं जब आरोप इतने गंभीर हैं तो जांच में देरी क्यों क्या जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं या फिर मामला कहीं दबाया जा रहा है गांव में चर्चा है कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई कब होगी फिलहाल गोरखपुर पंचायत में लोगों का भरोसा सिस्टम से डगमगाता नजर आ रहा है बरघाट की ज़मीन पर फिर सवालों का साया है गोरखपुर पंचायत में हर चेहरा कुछ छुपाया है कुछ महीने पहले गुस्से ने रूप बगावत का लिया दफ्तर पर ताला जड़ा सच ने दरवाज़ा खटखटाया कहते हैं विकास के नाम पर खेल कुछ ऐसा हुआ जनता का हक कागज़ों में ही सिमटकर रह गया है सरपंच सचिव इंजीनियर पर उठे हैं इल्ज़ाम कई हर जुबां पर एक ही किस्सा बार बार दोहराया है जांच के आदेश तो निकले थे बड़े शोर के साथ पर आज तक जांच का कारवां क्यों ठहराया है ट्रांसफर भी हुआ फिर वापसी की राह मिल गई स्टे ऑर्डर ने जैसे पूरा मंजर ही पलटाया है अब गांव पूछे क्यों खामोश हैं जिम्मेदार लोग क्या सच को भी किसी ने पर्दों में छुपाया है इंसाफ की राह में कब तक यूं धुंध छाई रहेगी गोरखपुर आज भी जवाबों को तरस आया है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment