भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने भेजा संदेश

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की सफलता के लिए दी बधाई
सीहोर। शहर के प्रसिद्ध बस स्टैंड स्थित श्री हनुमान मंदिर समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से हुए भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म का लाभ लिया था। इस मौके पर यज्ञ संरक्षक श्री-श्री 108 पंडित दुर्गाप्रसाद कटारे और समिति के अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर आदि ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी ऐतिहासिक महोत्सव में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव की व्यवस्था के कारण महोत्सव में शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने समिति को भव्य और सफल अनुष्ठान की बधाई संदेश भेजा है।
अपने बधाई संदेश में समिति अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राठौर और क्षेत्रवासियों को उन्होंने दिव्य कार्य की सफलता के लिए कहाकि संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज के आशीर्वाद से श्री हनुमान मंदिर समिति, न्यू बस स्टैंड बालाजी सरकार सीहोर द्वारा भव्य श्री 21 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ, प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम कथा का मंगलमय आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के पावन अनुष्ठान से जहाँ आध्यात्मिक शुद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है, वहीं प्रभु श्रीराम की कथा जन-मानस में मर्यादा, सेवा और लोक-कल्याण के शाश्वत आदर्शों को पुनर्जीवित करती है। नि:संदेह, इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी अधिक प्रबल बनाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार ने देश की धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को नई गरिमा, व्यापक दृष्टि और आधुनिक सन्दर्भ प्रदान किये हैं। काशी विश्वनाथ कोरिडोर, महाकाल लोक उज्जैन तथा अयोध्या में श्रीराम मंदिर जैसे प्रमुख तीर्थ प्रकल्पों के माध्यम से आस्था के प्राचीन केन्द्रों को आधुनिक सुविधाओं और दिव्यता से जोड़ा गया है। प्रसाद और स्वदेश-दर्शन योजनाओं के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं शक्तिपीठों का समग्र विकास तथा चारधाम परियोजना द्वारा तीर्थ कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण; ये सभी प्रयास आस्था, मर्यादा और विरासत के संरक्षण के प्रति वर्तमान सरकार की गहन प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई