सिंगरौली में कानून-व्यवस्था पर सवाल: 2 महीने बाद भी 50 लाख की चोरी का सुराग नहीं, CCTV फुटेज वायरल

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली। जिले में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगभग दो महीने पहले बरगवां थाना क्षेत्र में हुई करीब 50 लाख रुपए के सोने-चांदी की चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, जबकि घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ चुका है।जानकारी के अनुसार, बरगवां थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित सेठ विनोद कुमार सराफ की ज्वेलरी दुकान में देर रात नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए थे। घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फरियादी द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन आरोप है कि मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई। समय बीतने के बावजूद आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है, जिससे आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें कुछ मामलों में अब तक सीमित सफलता ही मिल सकी है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई करोड़ों की लूट के मामले में भी जांच लंबित रहने की बात सामने आती रही है।
पीड़ित ने कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत की, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर जब प्रभारी मंत्री संपत्तियां उईके से बात की गई, तो उन्होंने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपियों तक पहुंच पाती है और जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दे पाती है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment