प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। जिले के जयंत चौकी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात चोरों ने एक के बाद एक कई सूने मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
एनसीएल जयंत की CWS कॉलोनी में चोरों ने तीन बंद आवासों के ताले तोड़कर अंदर घुसपैठ की। चोरों ने अलमारियां और लॉकर तोड़कर घर का सारा सामान तहस-नहस कर दिया। इतना ही नहीं, एक स्कूटी भी चोरी कर ले गए। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान कॉलोनी के गेट पर न तो सुरक्षा गार्ड नजर आए और न ही किसी प्रकार की रोक-टोक हुई।
स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में करीब 15 सुरक्षा गार्ड तैनात बताए जाते हैं, लेकिन घटना के समय कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
वहीं, जयंत क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, शादी-विवाह और छुट्टियों के चलते कई परिवार घरों में ताला लगाकर बाहर गए हुए थे। चोरों ने पहले रेकी की और फिर तीन अलग-अलग मकानों में घुसकर जेवरात और नगदी सहित लाखों रुपए की संपत्ति पार कर दी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो वैक सुरक्षित है ना घर सुरक्षित हैं, न वाहन और न ही आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं।
ग्रामीणों और नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्री गश्त बढ़ाने, कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्याप्त पुलिस बल का थाने चौकियों में अभाव है जिसे बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







