अप्रैल ,मई माह का गेहूं एक साथ वितरण, पात्र लाभार्थी समय पर उठाएं राशन : सीमा शर्मा

SHARE:

तावडू 27 अप्रैल (नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान )
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक सीमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र एएवाई/बीपीएल (ऑनलाइन) कार्ड धारकों को सूचित किया जाता है कि अप्रैल, 2026 में सरकार के निर्देशानुसार दो माह (अप्रैल व मई, 2026) का गेहूं एक साथ वितरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थी अपने संबंधित डिपो होल्डर से अप्रैल व मई माह का गेहूं अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
सीमा शर्मा ने आगे बताया कि यदि किसी लाभार्थी को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वह इसके समाधान के लिए जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01267-274615 तथा स्टेट हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकता है। इसके अलावा संबंधित कार्यालय के दूरभाष नंबर 9992337786 व 8053274040 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे निर्धारित समय में अपना राशन अवश्य प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत