केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सुनी आमजन की समस्याएं

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुकेश चौधरी

नवीन तहसील भवन का किया उद्घाटन
आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से भुगतान हो जाता है- सिंधिया
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के अनुविभाग पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत भौती में संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा एक विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम रखा। यह कार्यक्रम पंचायत के एक निजी विद्यालय क्राईट ग्लोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। लगभग 2.15 बजे जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे सांसद तथा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना किसी औपचारिकता के कार्यक्रम को प्रारंभ कर दिया जिसमें बारी-बारी से 100 से अधिक समस्या ग्रस्त लोगों की समस्याओं का निराकरण मौके पर किया, वही लगभग 1300 से अधिक पंजीकृत आवेदनों को मंत्री सिंधिया ने स्वयं लोगों से लिए और उन आवेदनों पर शीघ्र निराकरण किया जाने का आश्वासन दिया। इस क्रम में कई बड़े मामलों और शिकायतों पर मौके पर उपस्थित कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा एसपी अमन सिंह राठौड़ या अन्य जिला अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
मंत्री सिंधिया के इस जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा काफी दिनों पहले से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी जिस क्रम में पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 100 से अधिक समस्याओं के आवेदनों का निपटारा कर लिया गया था जिसमें उक्त हितग्राहियों या समस्या ग्रस्त लोगों को बुलाकर समस्या निपटाए जाने के प्रमाण पत्र आदि वितरित किए जिनमें सीमांकन, बटवारा, पट्टे, बीपीएल कार्ड स्वीकृत, संबल योजना में लाभ लाडली लक्ष्मी योजना में लाभ आवास योजना में लाभ बिजली बिल आयुष्मान कार्ड आर्थिक सहायता जैसे कई मामले शामिल है। जनसुनवाई कार्यक्रम में सभी विभागों द्वारा काउंटर लगाए गए थे, वहीं आवेदनों को मैन्युअल पंजीकृत और कंप्यूटर व गूगल सीट पर पंजीकृत करने की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी, भैया साहब लोधी सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे। वही प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ विजय राज पिछोर, एसडीएम ममता शाक्य, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत एन.एस.नरवरिया, जनपद खनियाधाना सीईओ मोगराज मीणा, डीपीसी दफेदार सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय ऋषिश्वर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के उपरांत मंत्री सिंधिया ने पिछोर में बिजासेन रोड पर नई नगर पालिका वही एसडीएम कार्यालय के पास लगभग 7 करोड़ 95 लाख 85 हजार की राशि से निर्मित नवीन तहसील भवन का उद्घाटन किया
साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि पर बने तहसील भवन का उद्घाटन करते हुए सिंधिया ने कहा कि इस भवन से तहसीलदार का न्यायालय चलेगा जिससे लगभग 185 गांव या आधे विधानसभा क्षेत्र के लोग लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में चेक से भुगतान होता था जिसमें कमीशन खोरी होती थी आज के जमाने में दूर बैठकर एक क्लिक से बिना पैसा कटे भुगतान हो जाता है।
इसी कार्यक्रम में तारतम्य में प्रीतम सिंह लोधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल में अरबो रुपए की सड़के केन्द्रीय मंत्री सिंधिया जी ने बनवा दी हैं। आगे ढाई साल में सिंधिया जी बहुत से पिछोर में काम लाइगे। विधायक लोधी ने कहा कि पिछोर को सिंधिया जी दिल्ली का टुकड़ा बना देंगे। नया पिछोर लगने लगेगा, बस आप लोग यूं ही आशीर्वाद बनाए रखें। पिछोर के लोगों को सिंधिया जी परेशान नहीं होने देंगे।
शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पाराशर निवास
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर में आज वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर के भाई के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
अपने एक दिवसीय दौरे पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछोर पहुंचे जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उनके भाई की तस्वीर पर पुष्प हार पहनाया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण पाराशर जो की सिंधिया महाराज के खास जाने जाते हैं लगभग 1 महीने पहले रामकृष्ण पाराशर के छोटे ज्ञानचंद का निधन हो गया था जिस पर आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रामकृष्ण पाराशर जी के घर पहुंचे और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर भाजपा के तमाम पदाधिकारी साथ रहे !

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई