शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर
मीरजापुर 26 अप्रैल।मिर्ज़ापुर टोल प्लाजा हटाने की कांग्रेस पार्टी की मांग के समर्थन में आये फरेंदा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी।मिर्जापुर के अहरौरा और विंध्याचल टोल प्लाजा को हटाने के लिए और मिर्ज़ापुर जनपद के लोगों को स्थानीय 20 किलोमीटर लोकल फ्री पास दिए जाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर शिव शिव कुमार पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मिर्ज़ापुर के10 दिन तक चले शांतिपूर्ण धरने को प्रशासन ने जबरन हटाने का काम किया जिसके समर्थन में फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर मांग किया कि मिर्ज़ापुर की जनता के लिए यह टोल टैक्स हटेंगे तो जनता को बहुत लाभ होगा त्रिकोण में आने वाले विंध्याचल के टोल टैक्स को भी हटाया जाए और अहरौरा के फर्जी टोल टैक्स को भी हटाया जाए यह मांग कांग्रेस पार्टी के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने पत्र लिखकर किया और कहा कि मौका मिलेगा तो सदन में भी इस बात को उठाने का काम करेंगे मिर्ज़ापुर की जनता के लिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर मियाद पूरी होने के बावजूद टोल टैक्स की वसूली करना नियमों एवं गाइड लाइन के विपरीत है। इस प्रकरण एवं कांग्रेस जनों द्वारा दस दिनों तक चलने वाले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को अकारण बगैर किसी आश्वासन एवं मांग पर चर्चा किये जबरदस्ती धरना प्रदर्शन को रोकवाया जाना जन प्रतिनिधत्व कानून के भी विपरीत है। उक्त समाचार कवरेज हमारे यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







