नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आक्रोश, सक्ती में महिला सम्मेलन 27 को

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान

भाजपा महिला मोर्चा का आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई नेता रहेंगी मौजूद
सक्ती, नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित महत्वपूर्ण संशोधनों के लोकसभा में विपक्ष के विरोध के कारण पारित न हो पाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला सक्ती द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।यह सम्मेलन 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय, सक्ती में आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।सम्मेलन में मुख्यरूप से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ,जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गवेल, श्रीमती विद्या सिदार , श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव,श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ,श्रीमती मोहन कुमारी साहू, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर
श्रीमती पुष्पा परदेसी खूंटे, श्रीमती अरुणा महेंद्र सिदार , उमा आनंद सोनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में जिले भर से महिला मोर्चा की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेकर नारी सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।अधिक संख्या में शामिल होने की अपील,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी साहू एवं जिला महामंत्री श्रीमती उमा राठौर तथा श्रीमती शीला डनसेना ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई