कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में लवन क्षेत्र ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय लवन के प्रतिभावान छात्र लक्ष्यशील साहू का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के लिए हुआ है इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। शनिवार को कसडोल विधायक संदीप साहू की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा साहू ने विशेष रूप से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पहुँचकर छात्र लक्ष्यशील साहू को मिठाई खिलाई और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्रीमती सीमा साहू ने कहा की लक्ष्यशील ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे कसडोल विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है इसरो जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों तो ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी आसमान की ऊंचाइयों को छू सकते हैं उन्होंने आगे कहा कि आपके क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू हमेशा युवाओं की ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर हैं ताकि भविष्य में और भी विद्यार्थी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में देश का नाम ऊँचा कर सकें इस अवसर पर नगर पंचायत पार्षद मृत्युंजय पाण्डेय ने भी छात्र की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने भी लक्ष्यशील की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया इस दौरान विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







