डॉ. आस्था अग्रवाल ने दी वार्ड 15 को विकास की सौगात, गौरी शंकर मंदिर मार्ग हुआ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

SHARE:

हरीश कुमार पांडे/जिला ब्यूरो

सीसी रोड, लाइट पोल, बेंच व वाटर कूलर का लोकार्पण; श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत
पीलीभीत। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के विकास को नई दिशा देते हुए वार्ड 15 के मोहल्ला खकरा में मुख्यमंत्री वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर इन कार्यों का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व श्रद्धालु मौजूद रहे। इस योजना के तहत ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर मंदिर को जाने वाले प्रमुख मार्गों का सीसी रोड निर्माण कराया गया है। साथ ही मार्गों पर आधुनिक लाइट पोल लगाए गए हैं, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की गई है और शुद्ध पेयजल के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किए गए हैं। इन सुविधाओं के शुरू होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन भी अधिक सुगम हो गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र एवं विभाग संचालक ओमप्रकाश की विशेष उपस्थिति रही। डॉ. आस्था अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि नगर पालिका परिषद शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
लोकार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने नव निर्मित सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके उपरांत सभी अतिथि श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर नगर व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस मौके पर सभासद वतनदीप मिश्रा, साकेत सक्सेना, विपिन गंगवार, निर्मल सिंह, सुनीता सिंह, राशिद हुसैन, मोहन स्वरूप, मोनू मिश्रा, अनस अंसारी, प्रदीप मिश्रा, रामजी नाथ सक्सेना, डॉ. वरुण कपूर सहित अनेक गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई