भीषण गर्मी के बीच माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलने की मांग तेज

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट । प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व राजकीय इंटर कालेज पिपरी के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार अवाक ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव को पत्र भेजकर बेसिक विद्यालयों की तर्ज पर माध्यमिक विद्यालयों का समय भी परिवर्तित करने की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक किया जाए। उनका कहना है कि अप्रैल माह से ही पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर शुरू हो गया है, जिससे छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डॉ. अवाक ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में जिलाधिकारियों ने मौसम की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेकर विद्यालयों का समय बदल दिया है, लेकिन अधिकांश जिलों में अब भी छात्र दोपहर की तेज धूप और लू में स्कूल जाने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस स्थिति का छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में संगठन ने मांग की है कि जब तक तापमान सामान्य नहीं हो जाता, तब तक प्रदेश भर के माध्यमिक विद्यालयों का समय बदलकर सुबह के सत्र में संचालित किया जाए, ताकि छात्रों को राहत मिल सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई