डीएम-एसपी ने संजय सेतु पीपा पुल मरम्मत कार्य एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को सरयू नदी पर स्थित संजय सेतु के मरम्मत कार्य के दृष्टिगत वैकल्पिक आवागमन हेतु बनाए गए पीपा पुल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सुरक्षा, यातायात नियंत्रण व आमजन की सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ने पीपा पुल पर आवागमन व्यवस्था बैरिकेडिंग पुलिस ड्यूटी प्वाइंट यातायात नियंत्रण प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने पुल पर तैनात अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि पीपा पुल की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की लापरवाही की संभावना न रहे।निरीक्षण के दौरान पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध है, जबकि दूसरी ओर अतिरिक्त रोशनी की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने तत्काल अतिरिक्त लाइटें लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि शाम एवं रात्रि के समय आवागमन सुरक्षित एवं सुगम बना रहे।बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुल पर यातायात संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वाहनों की गति नियंत्रण सुचारु आवागमन तथा अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने देने हेतु प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की गति सीमा नियंत्रित रखने व नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिया पुल पर धूल की समस्या को देखते हुए राहगीरों एवं वाहन चालकों को राहत मिल सके। साथ ही पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, ड्यूटी प्वाइंट्स की सक्रियता चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए संजय सेतु मरम्मत कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और सुरक्षा व सुविधा के मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई