दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रदीप शर्मा झांसी
झांसी, ललितपुर और जालौन के प्रधानों के हक की बात रखेंगे
चुनिंदा प्रधान ही होंगे शामिल
झांसी -ग्राम प्रधान नागर अनुज कुमार द्विवेदी प्रदेश स्तरीय संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए भदोही जाएंगे जहां संगठन प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण कैसे किया यदि चुनाव नहीं होते हैं तो प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए आदि समस्याओं को लेकर मंथन करने जा रहा है l
वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानों को सम्मानित किया जाना है l झांसी मंडल से अनुज कुमार द्विवेदी प्रधान नागर अकेले भाग ले रहे हैं यह ग्रामीण सत्ता संगठन के प्रदेश कार्यकारणी के मंडल प्रभारी है
नागर प्रधान उत्कृष्ट कार्य के लिए जाने जाते हैं इन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत से सुंदर कार्य किए इनको बहुत से सम्मान मिल चुके है इन्होंने,गुजरात मॉडल, की तरह ,नागर मॉडल, बनाया जो सभी ग्राम प्रधानों के लिए विकाश का मॉडल बना है जिससे बहुत सी ग्राम पंचायते सीख लेकर विकास कर रही है l
भदोही की बैठक पर प्रदेश के सभी प्रधानों की नजर रहेगी क्योंकि कार्यकाल संबंधित कई मुद्दों पर प्रस्ताव पास हो सकते है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







