महिलाओं के अधिकारों पर वार करने वाले सपा-कांग्रेस है जिम्मेदार
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। सौंख रोड स्थित ग्राम लालपुर में शनिवार को क्षेत्रीय महिलाओं और ग्रामीणों द्वारा ’जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी शामिल हुए। पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं ने अपने अधिकारों और सामाजिक समस्याओं के प्रति एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सपा-कांग्रेस को महिलाओं के अधिकारों का हनन करने वाला बताया।
पदयात्रा का शुभारंभ लालपुर गाँव से हुआ, जो मुख्य मार्ग होते हुए लालपुर चौराहे तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा में शामिल महिलाएँ हाथों में तख्तियां लेकर अपने अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी कर रही थीं।
मुख्य अतिथि किशन चौधरी ने कहा कि समाज के विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग है। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण उनके राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसे धरातल पर मजबूती से लागू करना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पदयात्रा के समापन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र प्रधान जिला उपाध्यक्ष भाजपा, ज्ञानेंद्र राना जिला महामंत्री भाजपा, योगेश लम्बरदार चेयरमैन सौंख, भरत सिंह पूर्व चेयरमैन सौंख, सतेंद्र चौधरी मण्डल अध्यक्ष मगोर्रा भाजपा, श्रीमती सविता चौधरी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







